योगी बोले- ‘सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म’ तो कांग्रेस ने पूछा- ‘मतलब इस्लाम, सिख, जैन धर्म हो गया खत्म?

0 504

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ राजस्थान के जालोर दौरे पर हैं। शुक्रवार को यहां उन्होंने भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके चलते उन्होंने सनातन धर्म को देश का राष्ट्रीय धर्म बताया।

उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर हम राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं। हम अगर राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं तो देश सुरक्षित होता है। हमारे धर्म स्थलों को तोड़ा जाता है तो उनका फिर से पुनर्निर्माण भी होता है। अयोध्या में 500 वर्ष पश्चात् राम मंदिर बन रहा है, भव्य मंदिर बन रहा है। यदि धर्म स्थलों को अपवित्र किया गया है, उनकी पुनर्स्थापना का एक अभियान चले तथा इस अभियान का क्रम आप देख रहे होंगे कि अयोध्या में 500 वर्ष पश्चात् मोदी जी की कोशिश से भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम आज पूरा होने जा रहा है। आज भारत का राष्ट्रीय मंदिर भगवान राम के मंदिर के तौर पर स्थापित हो रहा है। और मुझे बहुत प्रशंता है कि रामलला अगले एक साल में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

वही इस बाबत योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, “आज राजस्थान के जालोर स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी के साथ दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्री नीलकंठ महादेव से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं को यश एवं समृद्धि के आशीष से अभिसिंचित करें।” वहीं योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बोला हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। मतलब सिख , जैन, बौद्ध, निरंकार, ईसाई और इस्लाम धर्म ख़त्म।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.