दुनिया का सबसे महंगा हेडफोन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

0 4,886

नई दिल्ली: शौक बड़ी चीज है जनाब! हम सोचते हैं कि एक करोड़ मिल जाएं, तो गाड़ी बंगला और आराम की सारी चीजें हो जाएं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ लोगों को महंगे हेडफोन रखने का जुनून है। यही वजह है कि मार्केट में 6.19 करोड़ रुपये कीमत में भी हेडफोन मौजूद हैं। क्या आपको मालूम हैं कि दुनिया के सबसे महंगे हेडफोन कौन से हैं? अगर नहीं तो आज जान लीजिए..

6 करोड़ वाला हेडफोन
दुनिया का सबसे महंगा हेडफोन बीट्स प्रो है, जिसकी कीमत 6.19 करोड़ रुपये है। इसे बनाने में 6.5 कैरेट गोल्ड और रूबी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसे बनाने में प्लैटिनम का भी इस्तेमाल किया गया है। इसे लंदन की एक ज्वैलरी कंपनी बनाती है। इस हेडफोन को स्पेशल आर्डर पर बनाया जाता है।

18 कैरेट गोल्ड वाला हेडफोन
दूसरा सबसे महंगा हेडफोन फोकल यटोपिया है, जिसकी कीमत करीब 88 लाख रुपये है। इसमें 18 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है।

तीसरा सबसे महंगा फोन
तीसरा सबसे महंगा हेडफोन Onkyo H900M डायमंड हैं। इस बनाने में 20 कैरेट डायमंड का इस्तेमाल हुआ है। इसकी कीमत 100,000 डॉलर यानी करीब 82 लाख रुपये है।

43 लाख वाला हेडफोन
इस लिस्ट में चौथा नाम सेनहाइजर ब्रांड का है। इसके Sennheiser Orpheus/HE 1 हेडफोन की कीमत करीब 12,000 पाउंड करीब 43 लाख रुपये है।

10 लाख वाला हेडफोन
दुनिया के पांचवे सबसे महंगे हेडफोन की बात करें, तो इस लिस्ट में स्पिरिट टोरिनो वल्केरिया टाइटेनियम टाइटेनियम का नाम सामने आता है। इसकी कीमत की बात करें, तो हेडफोन 12,800 डॉलर यानी करीब 10 लाख रुपये में आता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.