एलोवेरा के फायदे जान हो जाएगे आप हैरान, पेट के लिए है बेहद फायदेमंद

0 148

नई दिल्ली: एलोवेरा के इस्तेमाल से कई बीमारियों का इलाज बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में एलोवेरा के फायदे के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में एलोवेरा की कई प्रजातियां पाई जाती है। मुख्यता दो प्रजातियों का चिकित्सा में विशेष तौर पर प्रयोग किया जाता है। अगर आपको सिर दर्द हो रहा है तो आप एलोवेरा जेल में इसमें थोड़ी दारु हल्दी का चूर्ण मिला लें।

इसे गर्म करके दर्द वाले स्थान पर बांधें कुछ मिनटो में ही आपके सिर का दर्द गायब हो जाएगा आप एलोवेरा के औषधीय गुण से आंखों की बीमारी का इलाज कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को आंखों पर लगाएंगे तो आंखों की लालिमा खत्म होती है। ये विषाणु से होने वाली आखों की सूजन यानी वायरल कंजक्टीवाइटिस में लाभदायक है।

आप एलोवेरा के गूदे पर हल्दी डालकर थोड़ा गर्म कर लें इसे आंखों पर बांधे इससे आंखों के दर्द से आपको आराम मिलेगा। कान दर्द में भी एलोवेरा से आराम मिलता है। एलोवेरा के रस को हल्का गर्म कर लें जिस कान में दर्द हो रहा है, उसके दूसरी तरफ के कान में दो-दो बूंद टपकाने से कान के दर्द में आराम मिलता है। एलोवेरा के औषधीय गुणो से खांसी-जुकाम का इलाज भी किया जा सकता है।

इससे आपको पेट की बीमारियों से भी आराम मिलेगा। एलोवेरा गूदे को पेट के ऊपर बांधने से पेट की गांठ बैठ जाती है। इस उपचार से आंतों में जमा हुआ मल भी आराम से बाहर निकल जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.