‘मम्मी-पापा I Love You… पढ़ाई का दबाव नहीं झेल सकती’, 10वीं की छात्रा ने छोड़ा दर्दभरा नोट, गाजियाबाद में 15वीं मंजिल से गिरकर मौत

0 22

गाजियाबाद: गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में मंगलवार शाम 16 वर्षीय छात्रा शनाया बिष्ट की 15वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के आई टावर की है। पुलिस को शाम करीब 7 बजे डायल-112 के जरिए घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने पढ़ाई के दबाव का जिक्र किया है।

10वीं कक्षा में पढ़ती थी शनाया

मृतका की पहचान 16 वर्षीय शनाया बिष्ट के रूप में हुई है। वह गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई टावर में अपने परिवार के साथ रहती थी और इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव से परेशान होने की बात लिखी मिली है। पुलिस ने नोट को अपने कब्जे में लेकर उसकी लिखावट की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।

‘मम्मी-पापा I Love You’, नोट में कही ये बात

सुसाइड नोट में शनाया ने लिखा कि उसने यह कदम पढ़ाई के दबाव की वजह से उठाया है। साथ ही उसने किसी और को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया। नोट में उसने अपने माता-पिता के लिए प्यार का भी जिक्र किया है।

छोटी बहन और परिवार का ख्याल रखने की बात

शनाया ने अपने माता-पिता से छोटी बहन रिद्धि, दादी और परिवार के अन्य सदस्यों का ख्याल रखने की बात कही। उसने अपने दोस्तों से भी अपील की कि वे उसकी वजह से अपनी जिंदगी प्रभावित न करें और अपने भविष्य पर ध्यान दें।

सुसाइड नोट में उसने मौसी-मौसा, मामा-मामी, चाचा-चाची और नानी समेत परिवार के दूसरे सदस्यों का भी जिक्र किया। रिद्धि और मिष्ठी को संबोधित करते हुए उसने उनसे अपने बारे में ज्यादा न सोचने और जीवन में सफल होने की बात कही।

सुसाइड नोट और हैंडराइटिंग की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसकी हैंडराइटिंग की जांच शुरू कर दी है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस नोट और लिखावट की जांच के अलावा घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.