नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर जारी होगा ₹75 का सिक्का, जानें कैसा दिखेगा और क्या है इसकी खासियत

0 406

नई दिल्ली: आरबीआई ने जहां 2000 के नोट बंद कर दिए है। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नए संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में ₹75 का सिक्का जारी करने की घोषणा की है. बहुत जल्त बाजार में अब 75 रुपए का सिक्का देखने को मिलेगा। सिक्के पर नए संसद भवन की तस्वीर के साथ ‘संसद परिसर’ लिखा होगा। बता दें कि नई संसद का उद्घाटन समारोह 28 मई को आयोजित होगा। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

75 रुपए सिक्के की खासियत
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 75 रुपए का सिक्का 44 मिलीमीटर व्यास का होगा, जिसके किनारों पर 200 धारियां बनी होंगी। इस 75 रुपये के सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा और इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर, और 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु का मिश्रण होगा। सिक्के में नई संसद की तस्वीर के ठीक नीचे वर्ष 2023 भी लिखा होगा।

इस सिक्के की ढलाई भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में होगी। सिक्के के केंद्र में अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा और उसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। सिक्के की बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.