गणपति विसर्जन के समय जरूर करें इन मंत्रों का जाप, बप्पा को विदा करते वक्त ऐसे मांगें आशीर्वाद

0 22

नई दिल्ली: गणेशोत्सव के दौरान भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा को घर और पंडालों में स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करते हैं। इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता है। साल 2026 में गणेशोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर से हुई थी और 25 सितंबर को गणपति विसर्जन किया जाएगा। हालांकि, कई भक्त परंपरा के अनुसार तीसरे, पांचवें या सातवें दिन भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विसर्जन के समय कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।

प्रतिमा विसर्जित करते समय करें इस मंत्र का जाप

मंत्र- ॐ यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्।
इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस मंत्र के जरिए भक्त भगवान गणेश और अन्य देवताओं से अपनी पूजा स्वीकार करने और अपने लोक में वापस जाने का निवेदन करते हैं। साथ ही बप्पा से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और अगले वर्ष दोबारा घर आने की कामना की जाती है।

मान्यता है कि गणपति विसर्जन के दौरान इस मंत्र का जाप करने से दस दिवसीय गणेश पूजा की पूर्णता मानी जाती है। इसलिए प्रतिमा को विसर्जित करते समय इसका जाप करना शुभ माना गया है।

बप्पा को विदा करते समय पढ़ें यह मंत्र

मंत्र- गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ स्वस्थाने परमेश्वर।
मम पूजा गृहीत्मेवां पुनरागमनाय च॥

इस मंत्र का जाप भी गणेश प्रतिमा के विसर्जन के समय किया जाता है। इसका अर्थ है कि हे देवताओं में श्रेष्ठ गणेश जी, आप अपने स्थान पर वापस जाएं, मेरी पूजा स्वीकार करें और अगले वर्ष फिर मेरे घर पधारें।

गणेशोत्सव के अंतिम दिन प्रतिमा विसर्जन के दौरान इस मंत्र का जाप करना धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर सकते हैं।

गणेश विसर्जन के दिन इन मंत्रों का भी करें जाप

विसर्जन के समय ऊपर बताए गए मंत्रों के अलावा भगवान गणेश के कुछ अन्य मंत्रों का जाप भी किया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन मंत्रों का जाप गणपति की आराधना के लिए शुभ माना जाता है।

  • ॐ गं गणपतये नमः
  • वक्रतुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ।
    निर्विघ्नम कुरू मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा॥
  • ॐ एकदन्ताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दन्ति प्रचोदयात्॥

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.