इन 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में अगले 5 दिन बारिश मचाएगी कहर…

0 1,276

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल समेत 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से अत्याधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है,बता दें कि पिछले कुछ दिनों में तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी और चेतावनी के अनुसार, कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक हिस्से, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अगले 5 दिनों में हल्की से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है।इस दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी में 25-27 नवंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है,इसके अलावा 27 नवंबर को आंध्र प्रदेश के यनम और रायलसीमा के अलावा दक्षिणी तटीय इलाके में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है,इसके साथ ही मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लिए 25-26 नवंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों और मन्नार की खाड़ी के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 26 और 27 नवंबर को तेज हवा चलने की संभावना है।इस दौरान 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.