पाकिस्तान में सड़क हादसे में जिन्दा जल गए 20 लोग, लाश की शिनाख्त करना भी मुश्किल

0 445

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में 20 लोग जिन्दा जल गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दूर मुल्तान में एक मोटरवे पर एक यात्री बस और एक तेल टैंकर में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। जिसके कारण बस में सवार 20 मुसाफिरों की जलकर मौत हो गई। बता दें कि पंजाब प्रांत में बीते तीन दिनों में ये दूसरा बड़ा सड़क हादसा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे की जानकारी के बाद आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बस लाहौर से कराची जा रही थी। टक्कर के बाद बस में आग लग जाने की वजह से यात्री भी उस आग की चपेट में आ गए। उन्होने बताया कि दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि हादसे में झुलसे हुए अन्य लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए जाया गया है। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे छह यात्रियों का मुल्तान के निश्तार अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में मृत लोगों के शव इस कदर जल चुके हैं, जिसके चलते उनकी शिनाख्त कर पाने में पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस शवों की DNA जांच करा कर उनके परिजनों को शव सौंपने की बात कह रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.