यूपी में कोरोना संक्रमण के 363 नये मामले, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

0 283

लखनऊः अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 72,280 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 363 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,81,36,416 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 342 लोग तथा अब तक कुल 20,68,727 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,325 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 11 जुलाई, 2022 को एक दिन में 1,98,322 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,34,99,995 तथा दूसरी डोज 14,44,40,462 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,40,015 तथा दूसरी डोज 1,25,41,218 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 83,00,984 तथा दूसरी डोज 65,25,979 दी गयी। कल तक 37,03,170 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,30,51,823 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.