खाते में थे 41 रुपए, 15 दिन लग्जरी होटल में रुकी रही महिला

0 291

नई दिल्ली: एयरोसिटी में बने पुलमैन होटल में एक महिला बिना बिल दिए 15 दिन होटल में रुकी रही। महिला के खाते में 41 रुपए थे जबकि उसका बिल 5.80 लाख रुपए बना था। होटल में ठहरने के दाैरान महिला ने स्पा जैसी सेवाओं का भी लाभ लिया। केवल स्पा का ही बिल 2 लाख के करीब बन गया। महिला आंध्र प्रदेश की है। महिला होटल स्‍टाफ को मूर्ख बनाकर फरार हो गई।

होटल की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू की और आरोपी झांसी रानी सैमुअल को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने होटल की स्पा सुविधा में ईशा दवे नाम का एक फर्जी पहचान पत्र बनाया और 2,11,708 रुपये की सेवाओं का लाभ उठाया था। सैमुअल ने होटल के कर्मचारियों को दिखाया कि वह आईसीआईसीआई बैंक यूपीआई ऐप पर लेनदेन कर रही थी, लेकिन भुगतान मिलान के बाद पता चला कि बैंक को कोई भुगतान नहीं मिला है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.