इमरजेंसी लागू, एक सप्ताह से लगातार आ रहे झटके, भूकंप के सैकड़ों झटकों से हिला दुनिया का यह देश, लोग घरों से भागे

0 203

एथेंस: ग्रीस का रिसॉर्ट द्वीप सेंटोरिनी को भूकंप के झटकों ने झकझोर कर रख दिया है। हालात ऐसे हुए कि सरकार को वहां इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। इस रिसॉर्ट द्वीप पर पिछले पिछले एक सप्ताह में सैकड़ों भूकंप आए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। ग्रीस सरकार ने 5.2 की तीव्रता वाला बड़ा भूकंप का झटका महसूस होने के बाद इमरजेंसी घोषित की है। नागरिक सुरक्षा मंत्रालय की इस घोषणा से अधिकारियों को राज्य के संसाधनों तक तेजी से पहुंच मिलेगी।

31 दिसंबर से ही आ रहे झटके
31 जनवरी से ही ग्रीस का सेंटोरिनी द्वीप भूकंप के झटकों की मार झेल रहा है। भूकंप की गतिविधियां दिन ब दिन बढ़ती चली गईं। इसके बाद बुधवार देर रात यहां 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। लगातार हो रही भूकंपीय गतिविधियों से लोग परेशान हो उठे। अंत में सरकार ने इमरजेंसी घोषित कर दी। सरकार के प्रवक्ता पावलोस मारिनकिस ने पुष्टि की कि द्वीप की सहायता के लिए पहले से ही कई इमरजेंसी सर्विस जुटाई गई हैं।

दहशत में लोग, बड़ी संख्या में पलायन
उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग, पुलिस, तट रक्षक, सशस्त्र बल और इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज ने अतिरिक्त कर्मियों और विशेष उपकरणों के साथ सेंटोरिनी और आसपास के द्वीपों तक तुरंत मदद पहुंचाई गई। कम से कम नुकसान होने के बावजूद, भूकंप के झटकों से परेशान होकर लोग इस द्वीप से पलायन कर रहे हैं। पलायन करनेवालों में अधिकांश लोग बोट द्वारा ग्रीक की मुख्य भूमि पर चले गए हैं।

लगातार झटके किसी बड़े भूंकप का संकेत तो नहीं?
विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार भूकंप के झटके एजियन सागर में ज्वालामुखी गतिविधि से संबंधित नहीं है। विशेषज्ञों ने यह कहने में फिलहाल असमर्थता जताई है कि लगातार आ रहे भूकंप के झटके कहीं अधिक शक्तिशाली भूकंप का कारण तो नहीं बन सकते। विशेषज्ञों का कहना है कि वे हालात पर पूरी नजर रखे हुए हैं। इस भूकंप का केंद्र सेंटोरिनी, अनाफी, अमोरगोस और आईओएस के द्वीपों के बीच है। द्वीप के ऑर्थोडॉक्स चर्च ने निवासियों से मुसीबत के वक्त एक-दूसरे की सहायता करने का आग्रह किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.