PM Kisan 11th installment: आज 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आंएगे ₹2000

0 963

PM Kisan 11th installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस सप्ताह उनके खाते में 11वीं किस्त आने वाली है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 31 मई को करीबन 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे।

कृषि मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश के शिमला में पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी करेंगे। वह ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ के एक हिस्से के तौर पर केंद्र सरकार की 16 योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित होने वाले लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संवाद भी करेंगे।

कृषि मंत्रालय के बयान के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11वीं किस्त में सरकार 21,000 करोड़ रुपये की जारी करेगी।’ बता दें कि पीएम-किसान योजना के लाभार्थी किसानों को 6,000 रुपये सालाना वित्तीय सहायता दी जाती है। सरकार इसे 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में देती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.