मुंबई में अतिवृष्टि अलर्ट: सरकारी दफ़्तर शाम 4 बजे के बाद बंद

मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, आपदा प्रबंधन और आवश्यक सेवाएँ ड्यूटी पर रहेंगी तैनात

0 459

मुंबई: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और उपनगरों के लिए भारी वर्षा (अतिवृष्टि) का अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनज़र महाराष्ट्र सरकार ने एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार, 18 अगस्त 2025 को मंत्रालय और बृहन्मुंबई क्षेत्र स्थित सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शाम 4 बजे के बाद दफ़्तर छोड़ने की अनुमति दी है।

  • आपदा प्रबंधन विभाग ड्यूटी पर रहेगा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सभी सरकारी दफ़्तरों पर लागू होगा। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग और आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विभागाध्यक्ष या कार्यालय प्रमुख के निर्देशानुसार ड्यूटी पर बने रहेंगे।

  • तात्कालिक कार्य के लिए विशेष व्यवस्था

अन्य विभागों में यदि कोई तात्कालिक अथवा समयबद्ध कार्य लंबित है, तो विभाग प्रमुख यह तय करेंगे कि किन कर्मचारियों को दफ़्तर में उपस्थित रहना आवश्यक है।

  • सुरक्षा और जनहित सर्वोपरि

राज्य सरकार ने कहा है कि यह निर्णय कर्मचारियों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही नागरिकों और कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.