परिवहन मंत्री ने गोरखपुर से लखनऊ जाते समय बसों का किया औचक निरीक्षण

0 800

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह देर रात गोरखपुर से लखनऊ जाते समय रास्ते में जनपद बस्ती में अचानक अनधिकृत रूप से चल रही बसों की चेकिंग की और मौके पर मौजूद एआरटीओ (प्रवर्तन) को ऐसी बसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सिंह ने चेकिंग के दौरान यात्रियों से बातचीत की। मानक से अधिक यात्रियों को बस में बैठाये जाने पर नाराजगी जताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ़ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सिंह ने परिवहन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जाए। प्रदेशवासियों को सुरक्षित यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग कटिबद्ध है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.