गौतमबुद्धनगर रोजगार मेले में 746 युवाओं को नौकरी का मौका, 18 कंपनियों ने लिया साक्षात्कार; 1,376 ने कराया पंजीकरण

0 37

गौतमबुद्धनगर: दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में सोमवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 18 कंपनियों ने हिस्सा लिया। रोजगार पाने की उम्मीद में कुल 1,376 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और साक्षात्कार में शामिल हुए। कंपनियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर 746 युवाओं को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई अतिथि रहे मौजूद

रोजगार मेले में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री द्रोण गौशाला समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग शामिल हुए। मेले में पहुंची कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और उनकी योग्यता व कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम के दौरान श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर के सचिव एवं प्रबंधक रजनीकांत मित्तल तथा जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र मिलने पर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। इस रोजगार मेले के जरिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का अवसर मिला।

कॉलेज और सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी रहे उपस्थित

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स, रोजगार मेला समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता सहित जिला सेवायोजन कार्यालय और श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.