उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना के नेता पद से हटाया

0 624

मुंबई: मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बड़ा कदम उठाते हुए एकनाथ शिंदे को पार्टी के नेता पद से हटा दिया है। शिवसेना की ओर से ठाणे स्थित एकनाथ शिंदे के आवास नंदनवन बंगले पर इस आशय का पत्र भेजा गया और इस पत्र पर रिसीविंग हस्ताक्षर भी लिया गया है।

महाराष्ट्र में कई दिनों तक चले सियासी बवाल के बाद गुरुवार को भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने। साथ ही भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को शिंदे को पार्टी के नेता पद से हटा दिया। पत्र में कहा गया है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं। आपने स्वेच्छा से शिवसेना की सदस्यता से इस्तीफा दिया है, इसलिए आपके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बागी विधायकों की बगावत के बाद शिवसेना के सभी पदाधिकारियों की एक बैठक दादर स्थित शिवसेना पार्टी कार्यालय सेना भवन में आयोजित की गई थी। इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एकनाथ शिंदे को नेता पद से हटाए जाने की मांग की थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.