खीरी में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार लोगों को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

0 603

UP News: लखीमपुर में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार यात्री बस ने एक बाइक पर सवार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक धौरहरा इलाके के रहने वाले हैं। ये सभी रिश्तेदार के घर से वापस आ रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। बाइक पर दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे। तीनों बड़े लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो टीम ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे में शामिल बस को भी पकड़ लिया है। अब आगे की जांच की जा रही है।

मृतकों की पहचान

श्रवण
प्रज्ञा देवी
मां महाराजा देवी
प्रज्ञा की बेटी लकी

कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया सड़क हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.