CM Yogi in Hyderabad: चारमीनार के श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा

0 522

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह हैदराबाद के चारमीनार इलाके में स्थित श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की. वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद में हैं।

चारमीनार इलाके में स्थित इस मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम योगी पहुंचे. वहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं इससे पहले सीएम योगी ने पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया और कहा कि बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी ऐतिहासिक जीत से कई अंधविश्वासों को तोड़ा है. तमाम मिथकों को तोड़ते हुए पार्टी ने फिर से सरकार बनाई है. अब एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.