अयोध्या में हनुमान मंदिर में सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या

0 981

अयोध्या : हनुमान मंदिर में सो रहे एक युवक की शनिवार देर रात गला रेत कर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान अमेठी निवासी युवक के रूप में की है।

कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी देवगांव घुड़वाल के भुवापुर गांव में यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शनिवार की रात हनुमान मंदिर परिसर में सो रहे एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

मृतक की पहचान अमेठी जिले के ग्राम अंगूरी निवासी पंकज के रूप में हुई है. युवक यहां अपने मामा शिव नारायण के साथ रह रहा था। हत्या किस वजह से हुई इसकी जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.