Amarnath Yatra 2022: बालटाल व पहलगाम से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू, आज जम्मू से रवाना नहीं हुआ कोई जत्था

0 630

जम्मू: श्री अमरनाथ यात्रा बालटाल व पहलगाम आधार शिविर से एक दिन स्थगित रहने के बाद बुधवार सुबह मौसम साफ होने के चलते एकबार फिर शुरू कर दी गई है। हालांकि जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बुधवार को कोई जत्था रवाना नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को बारिश के चलते बालटाल व पहलगाम आधार शिविर से यात्रा दिनभर के लिए स्थगित रही। इसके बाद बुधवार को मौसम साफ होने के बाद सुबह छह बजे यहां से तीर्थयात्रियों को पवित्र अमरनाथ की गुफा में दर्शन के लिए रवाना किया गया है।

वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को पहलगाम तथा बालटाल आधार शिविर से यात्रा स्थगित रहने के चलते बुधवार को जम्मू के आधार शिविर से किसी भी जत्थे को बाबा बर्फानी की गुफा के लिए रवाना नहीं किया गया। हालांकि मंगलवार को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए छठे जत्थे को रवाना किया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.