उत्तराखंड में 19 अगस्त को शुरू होगी ‘अग्निवीरों’ की भर्ती रैली, सेना ने जारी की विज्ञप्ति

0 628

नैनीताल: उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए भर्ती रैलियों की तिथियां घोषित हो गई हैं। भारतीय सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए भारतीय सेना में अग्निवीरों के रूप में भर्ती हेतु आगामी अगस्त माह से प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

प्रदेश के 7 जनपदों चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल तथा उत्तरकाशी के लिए भर्ती रैली अगले माह 19 से 31 अगस्त के बीच लैंसडाउन के गब्बर सिंह कैंप कोटद्वार में, 4 जनपदों-अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर हेतु 20 से 31 अगस्त तक अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत स्थित सोमनाथ ग्राउंड कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर में एवं दो जनपदों पिथौरागढ़ व चंपावत के लिए 5 से 12 सितंबर के बीच जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ में आयोजित की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.