कांग्रेस ने नहीं दिया प्रियंका मौर्य को टिकट, तो बीजेपी में हुईं शामिल

0 612

उत्तर प्रदेश में चुनावी उथल पुथल चल रही है। इसी उथल पुथल के बीच कांग्रेस के द्वारा चलाया गया अभियान “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का चेहरा बनी प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। आपको बता दें प्रियंका मौर्य कांग्रेस के अभियान में लगातार आगे रही थी पर बाद में पता चला कि उनको कांग्रेस से टिकट नहीं मिला। इसके बाद प्रियंका भड़क गई और उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह स्लोगन तो चलाया कि लड़की हूं लड़ सकती हूं पर मुझे लड़ने नहीं दिया। मैं एक योग्य उम्मीदवार थी, पर मुझे मौका नहीं दिया गया।
इन्हीं सबके बीच गुरुवार को प्रियंका मौर्य ने बीजेपी नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। ANI के अनुसार, प्रियंका मौर्य के साथ साथ ही समाजवादी पार्टी के विधायक प्रमोद गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। आपको बता दे कि प्रियंका उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष थीं।
इसी के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक पूरे होंगे और परिणाम 10 मार्च को सामने आएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.