Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रियों को चंद्रकोट में रोका गया, कुछ को जम्मू वापस भेजा गया

0 635

जम्मू: जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का एक और जत्था शनिवार सुबह रवाना हुआ। रामबन में भूस्खलन के चलते जम्मू -श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। इस कारण बालटाल मार्ग की ओर रवाना हुए जत्थे को चंद्रकोट में ही रोक लिया गया है। पहलगाम की ओर रवाना हुए श्रद्धालुओं को उधमपुर से ही भगवती नगर आधार शिविर में वापस भेज दिया गया ।

खराब मौसम और रामबन में कईं स्थानों पंथियाल, केफिटेरिया मोड आदि में पहाड़ों से पत्थर तथा मलबा गिरने की वजह से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। जिसके चलते जम्मू से बालटाल के लिए रवाना हुए जत्थे में शामिल 2504 श्रद्धालुओं के वाहनों को चंद्रकोट में रोक दिया गया है। राजमार्ग को साफ करने का कार्य जारी है। राजमार्ग साफ होने के बाद ही श्रद्धालुओं के इस जत्थे को बालटाल के लिए रवाना किया जाएगा। पहलगाम के लिए रवाना हुए 4,549 श्रद्वालुओं को उधमपुर से खराब मौसम व राजमार्ग बंद होने के चलते वापस जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर वापस भेज दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.