हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पंडित ललित शर्मा ने आयोजित की रणनीतिक बैठक, कहा- लोनी में भव्य और सफल होगा तिरंगा अभियान

0 577

लखनऊ: बलराम नगर विधायक कैंप कार्यालय पर शनिवार को लोनी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए लोनी विधानसभा संयोजक पं ललित शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी नियुक्त कर अभियान को मण्डल वार सफल बनाने के लिए ज़िम्मेदारी दी गई।

बैठक में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि देश के आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के क्रम में मनाएं जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लोनी में उत्सव की तरह मनाया जाए। 50 हजार से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाए यह सुनिश्चित हो। कार्यक्रम से लोगों को देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाएं रखने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं कार्यक्रम संयोजक पं ललित शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन व मा. विधायक जी की मंशा के अनुरूप लोनी में सभी घरों पर और सभी प्रतिष्ठानों, दुकानों व सभी व्यक्तियों के हाथ में 13 से 15 अगस्त को तिरंगा हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मण्डल व वार्ड स्तर पर टीम गठित की गई है क्योंकि पूरा देश इस बार आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। बैठक में जिला सहप्रभारी अश्विनी कुमार, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण बंसल, सभी मण्डल के प्रभारी-संयोजक, सह-संयोजक व मीडिया प्रभारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.