दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मामला आया सामने, नाइजीरियाई महिला पाई गई पॉजिटिव

0 650

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को नाइजीरिया की 31 वर्षीय महिला में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के संक्रमण की पुष्टि हुयी , जिसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर चार हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में मंकीपॉक्स के नये मामले सामने आने के बाद अब देश में इस संक्रमण से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर नौ हो गयी है। उन्होंने बताया कि देश में वह पहली महिला है जिसमें मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

सूत्रों ने बताया कि महिला को बुखार है और उसके हाथ में दाने हैं एवं उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसका नमूना जांच के लिये भेजा गया था और बुधवार को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुयी। मंकीपॉक्स की स्थिति की नजदीक से निगरानी करने वाली टीम से जुड़े सूत्रों ने बताया, “उसे एलएनजेपी अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था। महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है।” उन्होंने बताया कि हाल ही में उसकी किसी विदेश यात्रा की जानकारी नहीं मिली है।

गौरतलब है कि दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी। दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला अफ्रीकी मूल का एक 35 वर्षीय व्यक्ति का था, जिसकी विदेश यात्रा का कोई हालिया इतिहास नहीं था। उसे सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और अगले दिन जांच में वह संक्रमित पाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य इमरजेंसी घोषित किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.