यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले अब तक 26 गिरफ्तार

0 586

देहरादून: यूके एसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में शनिवार को प्रदीप पाल निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 25 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के रडार पर अभी कुछ लोग और हैं।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक सचिवालय रक्षक भर्ती मामले में थाना रायपुर में एसटीएफ द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसटीएफ की टेक्निकल टीम की ओर से आयोग में गहन जांच के बाद इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को पाने में सफलता प्राप्त की है। एसटीएफ ने अभियुक्त प्रदीप पाल निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश को साक्ष्य व गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

आरोपित रिम्स कंपनी का कर्मचारी रहा है और आयोग में लंबे समय से कार्यरत था। उसके द्वारा ही पेन ड्राइव के माध्यम से प्रश्न पत्र चुराया गया और अन्य साथियों की मदद से परीक्षार्थियों को लाखों रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने सचिवालय रक्षक परीक्षा में अनुचित साधन से उत्तीर्ण छात्रों को चिन्हित किया है। पुलिस ने छात्रों से बयान दर्ज करवाकर जांच में सहयोग करने की अपील की है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.