अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला

0 558

हमीरपुर: स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हुए विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि उसी गांव के निकटवर्ती पड़ोसी गांव में एक विवाहिता सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हो गई। हालांकि पुलिस ने ना-नुकुर करते हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन मात्र तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि कुछ नाम अभी सामने आना बाकी है।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी रोहित सिंह पुत्र इंद्रवीर सिंह उसे सोशल साइट्स इंस्टाग्राम में फालो करता था और उसी दर्मियान उनमें कुछ चैटिंग के माध्यम से नजदीकियां बढ़ गई। रोहित ने उसकी अश्लील वीडियो प्राप्त कर ली। उसके बाद वह उसकी वीडियो को लेकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि एक गांव में कृष्ण लीला का आयोजन किया गया था तभी रोहित ने उसे घर के बाहर मिलने के लिए आधी रात में बुलाया। जिसके बाद रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां पर पहले से ही योजना बनाकर छिपे सौरभ सिंह और पंडित संदीप सिंह भी आ गए और उसके साथ गाली गलौज तथा मारपीट की जिसके चलते उसका मोबाइल फोन भी गायब हो गया।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है, जिसके चलते वह उस समय पुलिस के पास शिकायत करने नहीं आई और पति के आने के बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने आई है। वहीं इस सम्बंध में अभी और नाम सामने आने की सम्भावना है। जबकि कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 376, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.