प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णम राजू के निधन पर शोक जताया

0 537

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दिग्गज टॉलीवुड अभिनेता कृष्णम राजू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी ने ट्वीट करके अपने शोक संदेश में कहा कि वह दिग्गज अभिनेता के निधन से दुखी हैं। उन्होंने कहा , “यूवी कृष्णम राजू गारू के निधन से दुखी हूं। आने वाली पीढ़ी उनकी सिनेमाई प्रतिभा और रचनात्मकता को याद रखेगी। वह समाज सेवा में भी सबसे आगे थे और एक राजनीतिक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।”

अभिनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजू का आज तड़के यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं।प्रशंसकों और तेलुगु उद्योग के बीच अपनी विद्रोही अभिनय शैली के लिए ‘विद्रोही स्टार’ के रूप में लोकप्रिय राजू स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका गच्चीबौली के एआईजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था जहां तड़के तीन बजकर 25 मिनट पर उनका निधन हो गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.