गुजरात में ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ देखने पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

0 557

अहमदाबादः उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बृहस्पतिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ देखने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी थे।

‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा है। 2018 में इसका उद्घाटन किया गया था। धनखड़ ने अपनी यात्रा के बाद ट्वीट किया, “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के चरणों में – भारत की सेवा करने के लिए धन्य, स्फूर्तिदायक, ऊर्जावान, प्रेरित महसूस कर रहा हूं। लौह पुरुष और भारत का एकीकरण करने वाले सरदार पटेल को कोटि-कोटि नमन।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.