शेयर बाजार में फिर भारी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी 17400 के नीचे

0 853

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। बीते तीन दिनों से कारोबार में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। BSE का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में ही 650 अंक टूट गया और 58,275 के स्तर पर खुला। इसी तरह एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 192 अंक की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।

कारोबार शुरू होने के साथ ही गिरावट का सिलसिला भी तेज हो गया है। फिलहाल, सेंसेक्स 997 अंक टूटकर 57,929 के स्तर पर आ चुक है, जबकि निफ्टी 294 अंक से ज्यादा फिसलकर 17,311 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) की एमपीसी की बैठक के नतीजे घोषित होने के बाद शेयर बाजार में उछाल आया था और यह तेजी कारोबार के अंत तक जारी रही थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 460 अंक की बढ़त लेते हुए 58,926 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 142 अंकों की जोरदार तेजी लेते हुए 17,606 के स्तर पर बंद हुआ था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.