पिता की हत्या के आरोप में बेटी व उसका प्रेमी गिरफ्तार

0 401

मेरठ: यूपी के मेरठ जिले के बहसूमा थाना पुलिस ने 20 वर्षीय एक लड़की और उसके 23 वर्षीय प्रेमी को लड़की के पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की के पिता 2 नंवबर से घर से लापता थे। उनका शव गांव से बाहर एक बोरे मे ट्यूबवेल से बरामद हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) केशव कुमार ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के रहावती गांव में सौतेली बेटी सिमरन उर्फ शबरन ने अपने प्रेमी आशीष के साथ मिलकर पिता सतवंत सिंह की हत्या की।

दोनों को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है। परिवार ने मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन मृतक के भतीजे के संदेह जाहिर करने पर पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होनें ने अपराध स्वीकार किया। एसपी ने कहा, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या की प्राथमिकी में बदल दिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.