देशी शराब पीकर नशे में टल्‍ली हो गए 24 हाथी, जानिए फिर क्या हुआ

0 449

भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) में नशेबाज हाथी महुआ पीकर घंटों तक मस्त होकर एक लॉज में सोते रहे. यह देखकर ग्रामीण (Rural) हैरान हो गए. दरअसल, पारंपरिक देशी शराब (traditional country wine) महुआ बनाने के लिए ग्रामीणों ने महुआ के फूलों को फर्मेंटेशन के लिए बड़े बर्तनों में भरकर रखा था. जब गांव के लोग पेय बनाने के लिए जंगल में दाखिल हुए, तो उन्होंने पाया कि 24 हाथियों का एक झुंड पहले ही नशीले फूलों से भरे पानी को पी चुका था. इसके बाद मदमस्त होकर वे गहरी नींद में सो रहे थे. मामला क्योंझर जिले के शिलीपाड़ा काजू जंगल के पास का है.

ग्रामीण नरिया सेठी ने बताया, हम महुआ तैयार करने के लिए सुबह 6 बजे के आसपास जंगल में गए. वहां जाकर हमने देखा कि महुआ से भरे सभी बर्तन टूट गए थे और फर्मेंटेड पानी गायब था. हमने देखा कि उसके पास हाथी सो रहे थे. उन्होंने वह पानी पी लिया था और इसकी वजह से वे नशे में टल्ली हो गए थे. उन्होंने आगे कहा, वह शराब प्रॉसेस्ड नहीं की गई थी. हमने हाथियों को जगाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे. तब वन विभाग को सूचित किया गया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.