Fifa World Cup Final एक बीयर की कीमत होगी 25 लाख से अधिक

0 490

Fifa World Cup Final : दोहा. कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप में दुनियाभर के फैंस फुटबॉल का मजा उठाने पहुंचे हैं। अलग-अलग पाबंदियों ने इस टूर्नामेंट का मजा फीका कर दिया है। फैंस सबसे ज्यादा बीयर मिस कर रहे हैं। स्टेडियम के भीतर अल्कोहल पूरी तरह बैन है। ऐसे में शराब के शौकीनों को भारी दिक्कत हो रही है। फीफा द्वारा निर्धारित फैन फेस्टिवल में बीयर खरीदने के लिए लंबी लाइन देखी जा सकती है। बीयर की कीमतें आसमां छू रही है।

कितने की मिल रही है एक बीयर?
फीफा का बडवाइजर से पुराना नाता है। दोनों के बीच 80 के दशक से कॉन्ट्रैक्ट है। ऐसे में कतर वर्ल्ड कप में सिर्फ बडवाइजर बीयर ही मिल रही है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एक बीयर के लिए 12 पाउंड यानी 1185 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। बीयर की बिक्री स्टेडियम में एंट्री से कुछ मिनट पहले ही शुरू होती है, ऐसे में फैंस के बीच धक्कामुक्की और फैन जोन में अफरा-तफरी मचना आम है।

फाइनल में मिलेगी 25 लाख की एक बीयर
18 दिसंबर को फाइनल की रात दोहा में होटल ले रॉयल मेरिडियन में खास इंतजाम है। डीजे जैजी जैफ यहां परफॉर्म करेंगे, उन्हें देखने के लिए 15 मेहमानों की कीमत £12,121 लगभग 12 लाख रुपये है। इन दिन एक बीयर की कीमत 26 हजार पॉन्ड यानी 25,70,731.8 रुपये है। दोहा के एक ब्रिटिश बार में बीयर सबसे सस्ती मिल रही है। रेड लायन के मालिक जेम्स बेली, 40.30 पाउंड में छह पिंट ड्राफ्ट बीयर का ऑफर चला रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.