रोजाना इन फलो का सेवन करने से मोतियाबिंद से मिलेगा छुटकारा

0 456

लैपटॉप और कंप्यूटर के सामने काम करके आंखों में कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं. अक्सर हम अपनी आंखों की केयर करना भूल जाते हैं. ऐसे कई सारे फूड्स हैं जिनका सेवन करने से हमारी आंखें हेल्दी रहती हैं. इन फूड्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे तो मोतियाबिंद की समस्या से छुटकारा मिलेगा.

सिट्रस फूड- सिट्रस फूड यानि खट्टे फल भी आंखों के लिए फायदेमंद है. सिट्रस फूड में विटामिन सी होता है. साथ ही इसमें कुछ ऐसे एलीमेंट्स भी मौजूद होते हैं जो हमारी आंखों के पर्दों को हेल्दी रखते हैं. रोजाना कम से कम दो से तीन सिट्रस फूड खाने चाहिए.

अंडे- अंडे की जर्दी से भी आंखों के पर्दे हेल्दी रहते हैं. इसमें पाए जाने वाला जिंक आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है.

हरी पत्तेदार सब्जियां- ये सब्जियां आंखों को मोतियाबिंद से बचाती हैं. जैसे पालक बहुत ही फायदेमंद होता है. जिन लोगों को मोतियाबिंद शुरू भी हो जाता है यदि वे नियमित रूप से हरी सब्जियां खाएंगे तो उनमें मोतियाबिंद की समस्या कम हो जाएगी.

ड्राई फूट्स एंड ऑयल सीड्स- ड्राई फ्रूट्स सर्दियों में खूब खाने चाहिए. ये हेल्दी रहने और आंखों को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. दरअसल, इनमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड आंखों और शरीर को हेल्दी रखता है.

एंटी लेयर स्क्रीन- घंटों तक कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल के इस्‍तेमाल से आई साइड वीक हो जाती हैं. आई ड्राइनेस और आंखों में थकान भी रहने लगती है. ऐसे में आप एंटी लेयर स्क्रींस पर काम करें. इससे आपकी आंखों को बहुत नुकसान नहीं पहुंचेगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.