राजस्थान: ‘भारत जोड़ो’ का दूसरा दिन, BJP ऑफिस के सामने खड़े लोगों को राहुल का ‘फ्लाइंग किस’

0 352

नई दिल्ली. आज जहां राजस्थान (Rajasthan) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का दूसरा दिन है। वहीं इसी क्रम में आज झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई यात्रा ने सुबह 9:30 बजे तक 11 किलोमीटर के करीब का सफर पूरा कर लिया है। इस दौरान राजस्थान की सांस्कृतिक रंगों के साथ भी आज राहुल बड़े दिल से घुलते-मिलते नजर आए।

लेकिन वहीं, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जब जिला BJP कार्यालय के सामने से निकली तो राहुल का एक त्वरित रिएक्शन देखकर सभी मुस्कुराये बिना रह सके। दरअसल, BJP ऑफिस पर भी कई लोग यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही जमे हुए थे। राहुल की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर इन सभी का अभिवादन किया।उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने ‘जय सियाराम’ और ‘हे राम’ का नारा नहीं लगाने को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा था।

वहीं खबरों के अनुसार, आज दोपहर बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ झालावाड़ से कोटा जिले में एंट्री करेगी। इस यात्रा में आज करीब 23 किमी. का सफर तय होगा। अगले 4 दिन यह यात्रा कोटा जिले में ही रहेगी। हालांकि इन सबके बीच एक अन्य नाटकीय घटनाक्रम में, राजस्थान में यात्रा की एंट्री वाले दिन ही राजस्थान कांग्रेस को उनका नया प्रभारी भी मिल गया। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने अजय माकन द्वारा प्रदेश प्रभारी पद से इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को इस पद पर फिलहाल नियुक्त किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.