Redmi Note 12 Pro 5G की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, जानिए क्या है डेट और इसके स्पेसिफिकेशन्स

0 837

नई दिल्ली: शाओमी के रेडमी ब्रांड ने अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है. स्मार्टफोन ब्रांड नए साल की शुरूआत में ग्राहकों को अपकमिंग Redmi Note 12 सीरीज से रूबरू कराएगा. कंपनी एक लॉन्च इवेंट में अपकमिंग प्रो प्लस मॉडल्स को पेश करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक फोन ब्रांड ने आज लॉन्च डेट कंफर्म करने के साथ ये भी बताया कि इस इवेंट में रेडमी 12 प्रो से पर्दा उठेगा. ब्रांड ने यह जानकारी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की है. इसमें कंपनी ने रेडमी 12 प्रो के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया है.

इस ट्वीट के मुताबिक रेडमी नोट 12 सीरीज के तहत 2 स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे. भारत में ये दोनों अपकमिंग फोन 5 जनवरी को लॉन्च होंगे. हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कंपनी रेडमी नोट 12 सीरीज के बेस वेरिएंट- वनिला को लॉन्च करेगी या नही. फिलहाल कंपनी ने अपकमिंग फोन सीरीज के लॉन्च की टाइमिंग ऑफिशियली कंफर्म नहीं की है. जिस तरह से टीजर सामने आ रहे हैं, ऐसा लगता कंपनी लॉन्च टाइमिंग की जानकारी जल्द वेबसाइट पर देगी.

रेडमी नोट 12 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर रेडमी नोट 12 लाइनअप की कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं. इसमें बताया गया कि नोट 12 के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी. नए फोन में डिस्प्ले का साइज 6.6 इंच होगा.

15 मिनट चार्जिंग में पूरे दिन चलेगा फोन

अपकमिंग फोन की डिस्प्ले डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटम्स को सपोर्ट करेगी. रेडमी नोट 12 सीरीज के स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेन्सिटी 1080 चिपसेट की सपोर्ट से लैस होगा. रेडमी ने दावा किया है कि इस फोन का बैटरी बैकप बहुत अच्छा है. दावे के मुताबिक यह फोन 15 मिनट चार्ज करने पर पूरे दिन चलेगा.

रेडमी नोट 12 प्रो का कैमरा

कैमरा: ये फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ दस्तक देगा. इस फोन का मेन रियर कैमरा 50 MP है. वहीं, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए नए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.