SHARE MARKET NEWS : शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा उछाल, निफ्टी में भी तेजी

0 770

सप्ताह के तीसरे कारोबार दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 148 अंकों की बढ़त के साथ 53,573 के स्तर पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 40 अंक की तेजी के साथ 16,053 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

फिलहाल, सेंसेक्स 468 अंक उछलकर 53,893 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 124 अंक की तेजी पा चुका है।

गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 581 अंकों की बढ़त के साथ 53,424 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 150 अंक की तेजी के साथ 16,013 के स्तर पर बंद हुआ था।

रिपोर्ट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.