Gokulpuri Accidents : गोकुलपुरी के दर्दनाक हादसे में 7 लोगो की मौत , मुख्यमंत्री केजरीवाल हालत का जायजा लेने पहुंचे

0 961

Gokulpuri Accidents देश की राजधानी दिल्ली के गोकुलपुर में आधी रात झोपड़ी में आग लगने के कारण 7 लोगों की दर्दनाक मौत , इस घटना की जानकारी सबसे पहले पुलिस को दी गई , खबरों के मुताबिक बता दें कि इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

इसी दौरान फायर बिग्रेड की टीम मौके पर जल्द ही पहुंची , बहुत कोशिश के बाद आग को काबू में किया गया उसी दौरान फायर सर्विस को 7 लोगों के शव मिले , दिल्ली के दमकल विभाग में इन लोगों के शव की जांच की हैं।

घटना स्थल पर पहुंच कर अरविन्द केजरीवाल ने स्थिति का जायजा लिया उन्होंने अपने ट्ववीट में कहा की गोकुलपुरी में आग की घटना बेहद दुखद। घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ितों से मिला, इस हादसे में कई लोगों ने अपने घर और अपनों को खो दिया।
सरकार मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए, मृतक बच्चों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और जिनका आशियाना जला है उन्हें 25,000 रुपए देगी।

इसी दौरान उत्तर पूर्वी के मनोज तिवारी ने दुख जताते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में, मैं उन पीड़ित तो परिवार के साथ उनके दुख की घड़ी में खड़ा हूं । भारतीय जनता पार्टी के हर एक एक सदस्य इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के परिवार के भागीदार है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना को ध्यान में रखते हुए मांग की है इस मामले की कड़ी जांच की जाए और मृतकों परिजनों को 1 करो रुपए की सहायता की जाए साथ ही घायल सभी लोगों का पूरी तरह ध्यान रखा जाए।

रिपोर्ट- आंचल सिंह

Also Read:- Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के बिजली कनेक्शन गड़बड़ी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा एक्शन – अधिकारी अभियंता तथा एसडीओ को पद निष्कासित करने का फैसला

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.