Ukraine Russia War : अमेरिकी कांग्रेस में यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि जेलेंस्की का जबरदस्त स्वागत, संबोधन के दौरान सदस्यों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

0 899

Ukraine Russia War : यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद को वर्चुअली संबोधित करते हुए दूसरे विश्वयुद्ध का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जैसे पर्ल हार्बर और 9/11 में हुआ था, रूस भी यूक्रेन के साथ वही कर रहा है। जेलेंस्की ने अमेरिकी कांग्रेस को याद दिलाया, जब दिसंबर 1941 में पर्ल हार्बर पर बमबारी की गई थी। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन हर दिन उसी से गुजर रहा है, इसके शहरों पर रूस द्वारा प्रतिदिन हमला किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रूस ने न सिर्फ हम पर, न सिर्फ हमारी जमीन पर, न सिर्फ हमारे शहरों पर, बल्कि हमारे मूल्यों के खिलाफ, हमारे अपने देश में स्वतंत्र रूप से जीने के हमारे अधिकार के खिलाफ, हमारे राष्ट्रीय सपनों के खिलाफ एक क्रूर हमला किया है। वर्चुअल संबोधन में जेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध में अमेरिका के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। संबोधन के दौरान अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों ने जेलेंस्की को सम्मान देते हुए उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.