Elon Musk ने Twitter का लोगो DOGE में बदला, एक घंटे में क्रिप्टो करेंसी में 30% का उछाल

0 368

वॉशिंगटन. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने सोमवार को ट्विटर का लोगो क्रिप्टोकरेंसी डॉगकॉइन (DOGE) में बदल दिया है। जिसके बाद करीब एक घंटे में डॉगकॉइन में करीब 30 प्रतिशत का उछाल आया है। डॉगकॉइन की कीमत बढ़कर 0.1028 यूएस डॉलर हो गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाने के बाद यूजर्स को ट्विटर के बर्ड लोगो के बजाय डॉगकॉइन का लोगो दिखाई दे रहा है। हालांकि, एलन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी ने अपने इसके बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी। वहीं, कंपनी का इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है। वहीं, एलन मस्क ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से एक मीम शेयर किया है। जिसमें वह बताने की कोशिश कर रहे है कि ट्विटर का बर्ड लोगो पुराना है और डॉगकॉइन का लोगो नया है।

सोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना को अप्रैल फूल की शरारत कह रहे हैं। नए ट्विटर लोगो के अस्थायी होने की उम्मीद है और यह संभव है कि ट्विटर बाद में मूल लोगो को फिर से बहाल कर सकता है। उल्लेखनीय है कि एलन मस्क लंबे समय से डॉगकॉइन के समर्थक रहे हैं और उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा दिया है। यह पहली बार नहीं है जब मस्क के एक्शन से क्रिप्टो मार्केट की धारणा प्रभावित हुई है। मस्क के ट्विटर अधिग्रहण के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टोकरेंसी की भूमिका के बारे में अटकलें बढ़ रही हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.