Amit Shah : जम्मू में सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस में शामिल होंगे अमित शाह

0 533

Jammu: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah), जो शुक्रवार से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर है, शनिवार को यानि आज यहां एमए स्टेडियम में सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि शाह ने शुक्रवार को शीर्ष सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों के साथ मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की । उन्होंने कहा, “वह दो साल के अंतराल के बाद होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे।” शाह के दौरे को देखते हुए मंदिरों की नगरी को नया रूप दिया जा रहा है और सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। यहां यह कहा जा सकता है कि केंद्र शासित प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव भी होंगे।

Also Read: Punjab Cabinet expansion: पंजाब में आज होगा कैबिनेट विस्तार, ये दस विधायक बनेंगे मंत्री, देखें लिस्ट

पांच महीने से भी कम समय में गृह मंत्री  (Amit Shah) का जम्मू-कश्मीर का यह दूसरा दौरा होगा। उन्होंने पिछले साल 23-27 अक्टूबर तक पांच दिनों के लिए केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया था।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा, “सीआरपीएफ का स्थापना दिवस कार्यक्रम शनिवार सुबह नौ बजे से शुरू होगा और गृह मंत्री के सुबह 9.25 बजे एमए स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।”

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.