Russia Ukraine War : NATO की बैठक में जेलेंस्की बोले, रूसी हमले से बचने के लिए बिना रुकावट मिले सैन्य मदद

0 682

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 30 वें दिन भी जंग जारी है। पुतिन की सेना जहां आए दिन आक्रामक होती जा रही है वहीं जेलेंस्की भी हथियार डालने के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच यूक्रेन में रूस के हमले के बाद पैदा हुए मानवीय संकट को लेकर मसौदा प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बुधवार को हुए मतदान में भारत समेत 13 सदस्य देशों ने हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद यह प्रस्ताव यूएनएससी में विफल रहा। उधर, इस संकट पर रूस नाटो में बैठक हो रही है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी मौजूद हैं।

जेलेंस्की ने इस बैठक में नाटो से कहा कि आपको साबित करना चाहिए कि आप लोगोंरर्प की रक्षा करना चाहते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाटो की बैठक में कहा कि यूक्रेन को लोगों और शहरों को बचाने के लिए हमें बिना रुकावट के सैन्य सहायता की आवश्यकता है। उसी तरह जैसे रूस हमारे खिलाफ बिना रुकावट के अपने हथियारों का पूरा इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने रूस पर फॉस्फोरस हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। नाटो की बैठक में जेलेंस्की ने कहा कि नाटो को अभी भी यह दिखाना है कि वह लोगों की रक्षा करना चाहता है। उसे यह दिखान है कि यह सच में दुनिया का सबसे शक्तिशाली रक्षा संगठन है। दुनिया इसका इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि असली कार्रवाई का यूक्रेन बेसब्री से इंतजार कर रहा है। NATO अभी भी रूस के हमलों में यूक्रेनियों की मौत को टाल सकता है।

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.