UP Cabinet Minister : नए लक्ष्य, नए संकल्प की टीम योगी, 21 सवर्ण, 20 ओबीसी, 9 दलित, एक मुस्लिम, एक सिख

0 803

 UP Cabinet Minister : योगी आदित्यनाथ ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए जैसे ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रदेश की राजनीति में इतिहास रच दिया। वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुनाव की अग्निपरीक्षा में खरा उतरने के बाद प्रदेश की सत्ता संभालने वाले वे इकलौते मुख्यमंत्री बन गए है,योगीराज 2.0 में भी दो उप मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली।

हार के बावजूद केशव प्रसाद मौर्य का कद बरकरार रखा गया है। वहीं, कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाते हुए नया उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। डॉ. दिनेश शर्मा को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी के साथ 52 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और 20 राज्यमंत्री हैं। खास बात यह है कि इनमें 31 नए चेहरे हैं। नए मंत्रिमंडल के सामने नए संकल्प और लक्ष्य हैं। दो साल बाद ही लोकसभा का चुनाव होना है। योगी की नई टीम के सामने सुशासन को सुदृढ़ करने के साथ वर्ष 2024 की बड़ी चुनौती रहेगी।

ओबीसी – 20,एससी – 8,मुस्लिम – 1,सिख – 1,एसटी – 1,ब्राह्मण – 7,ठाकुर – 7,वैश्य – 3
भूमिहार – 2,खत्री – 1,कायस्थ – 1

Also Read :- Yogi Adityanath Cabinet : यूपी सरकार में अब नहीं दिखेंगे ये चेहरे, कई दिग्गजों को भी लगा जोरदार झटका

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.