Share Market : शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17400 के पार

0 580

Share Market : बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई का सेंसेक्स 343 अंक की तेजी लेते हुए 58,286 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 90 अंकों की उछाल के साथ 15,400 के पार कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी 17,415 के स्तर पर खुला। इस दौरान बीएसई के 30 में से 26 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। बाजार की शुरुआत में 1591 शेयर बढ़त में खुले, वहीं 417 में गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही 77 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिन बढ़ने के साथ ही शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिली। फिलहार, दो घंटे के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 624 अंक की तेजी के साथ 58,568 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 161 अंकों की उछाल के साथ 17,486 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र में मंगलवार को सेंसेक्स 350 अंक या 0.61 फीसदी की उछाल के साथ 57,944 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 103 अंक की तेजी लेते हुए 17,325 के स्तर पर बंद हुआ था

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.