CM Yogi Adityanath :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को लेकर लखनऊ में टीम-9 के अधिकारियों के साथ की बैठक

0 561

CM Yogi Adityanath : उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोरोना वायरस को लेकर लखनऊ में टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक की। उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है। बता दें क‍ि देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका व‍िशेषज्ञों ने जताई है। यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 40 नए मरीज मिले।वहीं 136 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

अब सक्रिय केस घटकर 371 रह गए हैं। संक्रमण अब तेजी से घट रहा है। 1.18 लाख लोगों की और कोरोना जांच की गई। अब तक कुल 10.77 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना जांच यूपी में की गई है। अभी तक कुल 20.70 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और उसमें से 20.46 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत रह गया है। संक्रमण दर लगातार घट रही है।

Also Read :- UP Board Paper Leaked: 24 जिलों में रद्द हुई 12वीं क्लास की अंग्रेजी की परीक्षा, जानिए वजह

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.