Sugar Level Control : डायबिटीज में खाएं इस पौधे की पत्तियां होगा बेहद फायदा….

0 836

Sugar Level Control :  डायबिटीज मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी अहम वजह गलत खानपान और खराब लाइफ स्टाइल है। इसके अलावा भी कई कारणों से लोग इस बीमारी के चपेट में आ जाते हैं। इसलिए मधुमेह के मरीजों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।
इस बीमारी को आप दवाओं के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय करके भी कंट्रोल कर सकते हैं।

गुड़मार की पत्तियों का उपयोग औषधीय दवाओं पर अधिक किया जाता है। गुड़मार ब्लड शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि यह टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज दोनों में ही बहुत प्रभावी है। यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। इतना ही नहीं आप खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर कोलेस्ट्रॉल को प्रबंधित करने में मदद करने के लिए गुड़मार की पत्तियों, क्वाथ या फिर पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

कैसे करें गुड़मार का सेवन?

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के खाली पेट गुड़मार की कुछ पत्तियों को चबाकर खा ले।इसके बाद एक गिलास पानी पी लें। इससे आपका ब्लड शुगर तुरंत कम ही नहीं होगा बल्कि दिनभर आपको ब्लड शुगर नॉर्मल रहेगा। आप चाहे तो एक गिलास पानी में आधा चम्मच गुड़मार का पाउडर डालकर पी लें। इसे आप लंच और डिनर के आधा घंटा पहले लें।

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.