Delhi : दिल्ली में नवरात्र के दौरान मांस की बिक्री पर लगी रोक , मेयर के निर्देश पर निगमायुक्त मे जारी किये आदेश

0 634

Delhi :  दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने क्षेत्र में नवरात्र के दौरान मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आर्डर दे दिये है । वहीं, शराब की बिक्री को बंद करने के लिए दिल्ली सरकार एक पत्र लिखा है । दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सुर्यान ने इस संबंध में निगमायुक्त ज्ञानेश भारती को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने नवरात्र के दौरान मांस की बिक्री से व्रतियों को होने वाली परेशानी के बताया है । उन्होंने आदेश में कहा है कि नवरात्र के दौरान पूरे दक्षिणी निगम क्षेत्र में मांस और शराब की बिक्री को रोत लगाई जाए ।

ये भी पढ़े SRH vs LSG Highlights : लखनऊ ने हैदराबाद को 12 रनों से हराया, आवेश ख़ान के लिए 4 विकेट

महापौर ने जामकारी दि की निगम क्षेत्र में दौरे के दौरान लोग उनसे मंदिरों के पास मांस की बिक्री को लेकर शिकायत की थी । लोग कहते हैं कि खुले रूप से मांस की बिक रहा है । इससे उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है। बिक रहे मांस से बदबू से उनका मन खिन्न हो उठता है। ऐसे में लोगों की आस्था को देखते हुए उन्होंने यह सोचा गया है।

ये भी पढ़े Rahul Ghandhi : राहुल के नाम की एक महिला ने अपनी सारी संपत्ति….

 

इस संबंध में निगमायुक्त को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री पर रोक लगाने का अधिकार निगम के पास नही हैं इसलिए हमने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नवरात्र के दौरान शराब की बिक्री पर दी गई 25 प्रतिशत की छूट वापस लेने तथा शराब बिक्री को बंद करने का निवेदन किया है ।

ये भी पढ़े Chaitra Navratri 2022 : आज मां कूष्मांडा की पूजा करने से होगें सारे दुख नष्ट

 

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.