Russia-Ukraine War News LIVE Updates : बेलारूस से मिसाइल दाग रही रूसी सेना , यूक्रेन ने आठ क्रूज मिसाइलों को एक दिन में किया तबाह

0 804

Russia-Ukraine War News LIVE Updates :  वहीं यूक्रेन के बूचा में हुए नरसंहार और लाशों को लेकर पूरी दुनिया में रूस की बुराई कर रही है । यूक्रेनी सेना का कहना है कि, उनके पास युद्ध अपराधों के मजबूत सबूत भी हैं। हालांकि, रूस इसका लगातार खंडन कर रहा है।

यूक्रेन ने रूस की आठ क्रूज मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। वायु सेना के अधिकारियों के मुताबिक, एक दिन में आठ क्रूज मिसाइलों को ध्वस्त किया गया है। इनका टारगेट यूक्रेन था। ये सभी मिसाइलें बेलारूस से दागी गई थीं। यूक्रेनी वायु सेना की ओर से कहा गया है कि, रूसी सेना ने अब बेलारूस को लिए अपना लॉन्च पैड बनाया है । वहीं से यूक्रेन पर मिसाइल हमला कर दिया था । अधिकारियों ने बताया कि, यूक्रेन के वायु क्षेत्र से बचने के लिए रूसी सेना ने यह चाल चली जा रही है। अब वे बेलारूस से यूक्रेन पर मिसाइल हमला कर रहे हैं।

ये भी पढ़े Chaitra Navratri 2022 : नवरात्री के पाचंवे दिन करें विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ , घर में आएगी सुख – संपत्ति

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.