BJP Foundation Day : बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत….

0 599

BJP Foundation Day : बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक हजार रुपए डोनेट किए हैं। सीएम योगी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने कहा, ‘राष्ट्र अराधना में अहर्निश रत बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर ‘माइक्रो डोनेशन अभियान’ के साथ जुड़कर अपने दायित्व का निर्वहन किया। सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में आप भी अपना योगदान देकर सहभागिता सुनिश्चित करें। जय हिंद!’

सीएम योगी के अलावा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत एक हजार रुपए डोनेट किए हैं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज उसका 42वां स्थापना दिवस है। ये पार्टी 6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आई थी और आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने काफी तैयारियां की हैं।

बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर खुद को तिल-तिल जलाकर भाजपा को वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन। पीएम मोदी के नेतृत्व और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा निरंतर सेवाभाव से राष्ट्रकल्याण की ओर अग्रसर है। सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

Also Read:-BJP Foundation Day : पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी; विदेशी दूतों से बातचीत करेंगे नड्डा
रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.