राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और पूर्व विधायक अशोक तंवर ने थामा भाजपा का दामन

0 379

जयपुर: 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम गोपाल बैरवा और अशोक तंवर आज यानी शनिवार (11 नवंबर) को यहां भाजपा में शामिल हो गए। बैरवा जहां पूर्व मंत्री हैं, वहीं तंवर पूर्व विधायक हैं, जिन्होंने राज्य विधानसभा में चाकसू का प्रतिनिधित्व किया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों नेता कुछ अन्य लोगों के साथ पार्टी के मीडिया सेंटर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। जोशी ने दौसा में एक पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। बता दें कि, दौसा में सब इंस्पेक्टर द्वारा 4 वर्षीय बच्ची का बलात्कार करने के मामले में अशोक गहलोत सरकार की काफी आलोचना हो रही है, क्योंकि उनके ही एक मंत्री ने बलात्कार के मामलों पर शर्मनाक बयान देते हुए कहा था कि, राजस्थान मर्दों का प्रदेश है।

वहीं भाजपा नेता ने एक बयान में कहा कि, इस घटना ने महिलाओं की गरिमा को नष्ट कर दिया है और जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो उनसे सुरक्षा की उम्मीद कौन कर सकता है। पूर्व कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि, ‘राज्य में व्याप्त ‘जंगल राज’ से तंग आकर कांग्रेस नेता बीजेपी परिवार में शामिल हो रहे हैं।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.